रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों को एक ही कढ़ाई में उसी तेल में बार-बार उत्पाद फ्राई करने के मामले तो आपने सुने होंगे।
ऐसा ही मामला नामी मैकडोनल्ड्स में भी प्रकाश में आया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, इसमें इस्तेमाल होने वाले तेल में अम्लीयता ज्यादा पाई गई है, जो सेहत के लिए खतरनाक है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को सेक्टर 61 शॉप्रिक्स मॉल स्थित मैकडोनल्ड्स से इस्तेमाल किए गए तेल का नमूना लिया गया था।
28 फरवरी को सेक्टर-18 स्थित मैकडोनल्ड्स से इस्तेमाल तेल का नमूना लिया गया था। लखनऊ से मिली रिपोर्ट में तेल का नमूने सेहत के लिए नुकसानदायक पाए गए हैं।
सेक्टर-63 बीकानेर वाला से लिया गया पनीर का नमूना भी फेल हो गया है।