फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत पर फूटा गैंगमैनों का गुस्सा

Sun, 12 Jul 2015 01:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी की मौत और पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्साए गैंगमैनों का गुस्सा शनिवार को एक  एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) पर निकला। गैंगमैनों ने एईएन (सहायक मंडलीय अभियंता) के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गैंगमैनों ने एसएसई ओमवीर सिंह की पिटाई कर दी। इस दौरान एक दूसरे एसएसई हालात भांप वहां से भाग गए। करीब पांच घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।

गैंगमैनों का गुस्सा इस बात पर था कि गोशाला फाटक के पास शुक्रवार को ऑन ड्यूटी एक गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई और कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

साथी गैंगमैनों ने ट्रैक जाम किया तो सिविल पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। शनिवार सुबह 8 बजे ही सैकड़ों गैंगमैन एईएन कार्यालय पर इकट्ठा हो गए।

दोपहर एक बजे तक जमकर हंगामा चला लेकिन एईएन वहां नहीं पहुंचे। हंगामे और इंजीनियर की पिटाई की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया, सीओ-द्वितीय रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


गैंगमैन एईएन वीके शर्मा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सीओ और गैंगमैनों के बीच झड़प भी हुई। बाद में सीओ ने पुलिस सुरक्षा में एईएन को बुलाया।

गैंगमैनों और रेलवे कर्मचारी यूनियन के सचिव अजय शर्मा ने एसएसई ओमवीर सिंह के ट्रांसफर और अन्य मांगों को रखा। अफसरों ने उनकी मांगें मानीं तो गैंगमैनों का गुस्सा शांत हुआ।

गैंगमैनों की इन मांगों को माना
अभद्रता करने वाले एसएसई ओमवीर सिंह का स्थानांतरण कराया जाए, गैंगमैनों की ड्यूटी शेड्यूल के हिसाब से शाम पांच बजे तक लगाई जाए, कॉशन लेकर ट्रैक पर काम कराया जाए और गैंगमैनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, फ्लैग, टॉर्च की व्यवस्था की जाए और गैंगमैनों के साथ पीडब्ल्यूआई भी ट्रैक पर रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें