फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU चुनाव में NSUI को बड़ी जीत दिलाने के लिए राहुल गांधी ने छात्रों को कहा थैंक्स!

Wed, 13 Sep 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
dusu election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव मे इस बार एनएसयूआई का बड़ा करिश्मा देखने को मिला। एनएसयूआई ने चार सीटों में से दो बड़ी सीटें जीतकर चुनाव में चार साल से जीत हासिल करती आ रही एबीवीपी को जबरदस्त पटखनी दी है। बता दें दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव में मंगलवार को वोटिंग हुई थी। बुधवार प्रात: करीब 9 बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


शुरुआती गिनती में एबीवीपी ने बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन अंत तक आते-आते में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद समेत तीन कैंडिडेट इस रेस में आगे रहे। हालांकि अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

इधर, जैसे ही एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर जीत की जानकारी मिली ट्विटर पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रियंका गांधी ने पूरी एनएसयूआई टीम को इस बधाई देते हुए लिखा है कि ये एनएसयूआई के लिए बड़ी जीत है और अब फिर से पुराने दिन लौट आए हैं।
विज्ञापन

  #DUSUelection2017 Congratulations to Team NSUI for making a big win in Delhi University elections and bringing back the good old days. — Priyanka Gandhi (@WithPGV) September 13, 2017
प्र‌ियंका गांधी के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एनएसयूआई को डूसू जीत के ल‌‌िए बधाई दी है। साथ ही राहुल ने डीयू छात्रों को भी कांग्रेस में भरोसा जताने के ल‌िए शुक्र‌िया कहा है।
Congratulations @nsui on a stellar performance & Pres win in DUSU! Thank students of DU for reposing faith in Congress ideology #NSUIWinsDU https://t.co/amUF6owutt— Office of RG (@OfficeOfRG) September 13, 2017
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें