फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू का पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद प्रिव्यू जरूर देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिव्यू देखने से फॉर्म में की गई गलतियों का चलेगा पता, कर सकेंगे सुधार
विज्ञापन

फॉर्म जमा होने के बाद किसी भी स्तर पर आवेदन फॉर्म में सुधार करने की नहीं मिलेगी अनुमति

दस्तावेज अपलोड करने और पंजीकरण शुल्क भुगतान करने से पहले देखा जा सकता है प्रिव्यू

पांच दिन पहले शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के तहत अब तक 90 हजार पंजीकरण हुए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 79 स्नातक कोर्सेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। दाखिले के पहले चरण में आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदक छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। यह गलतियां डीयू में उनके दाखिले की राह को कठिन बना सकती है। पंजीकरण करते समय आवेदक जल्दबाजी में कुछ विकल्प गलत भर रहे हैं, साथ ही कई आवेदक फॉर्म का प्रिव्यू ठीक से नहीं देख रहे हैं। जबकि इसी स्तर पर वह अपने फॉर्म में की गई गलतियों को सुधार सकते हैं। इसके बाद उन्हें सुधार करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीएसएएस) के पहले चरण में आवेदकों को व्यक्तिगत ब्यौरा, योग्यता, ईसीए-स्पोट्र्स के लिए पंजीकरण, दस्तावेजों को अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना है। इसके साथ ही उन्हें फॉर्म का प्रिव्यू देखने की भी सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करने और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने से पहले मिलेगी। आवेदकों के पास इसी स्तर पर फॉर्म में परिवर्तन करने का विकल्प होगा।
विज्ञापन


प्रो. गांधी ने कहा कि हमारी सलाह है कि पंजीकरण के समय जो भी जानकारी भर रहे हैं, उसे ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म भरने में किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। प्रिव्यू विकल्प में उन्हें एडिट, बैक व नेक्स्ट जैसे विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। एक बार शुल्क भुगतान होने के बाद फॉर्म में किसी प्रकार का परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दस्तावेज अपलोड करने के समय यदि आवेदक ने कोई फर्जी दस्तावेज अपलोड किया है या उसके फर्जी सत्यापन का पता चलता है तो आवेदक को विश्वविद्यालय से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। ऐसे मामले का पता चलने पर उम्मीदवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, पहली बार शुरू किए गए एकल कन्या श्रेणी के तहत आवेदन करते समय इस बात का शपथ पत्र देना है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती कन्या संतान है।
विज्ञापन


पांच दिनों में करीब 90 हजार पंजीकरण

डीयू में पांच दिन पहले स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के तहत शनिवार शाम तक 90 हजार पंजीकरण हो चुके है। यह स्नातक की करीब 71 हजार सीटों के लिए प्राप्त हुए है। इस तरह से एक-एक सीट पर दावेदारी कठिन होती जा रही है, जबकि अभी पंजीकरण की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। अधिकारी बताते हैं कि सीयूईटी का रिजल्ट आने के बाद ही सही से पता चल सकेगा कि एक-एक सीट पर कितने आवेदक दावेदारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें