फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के बाद वोटरों के लिए लॉबिंग और लंगर शुरू

Sun, 20 Sep 2015 05:53 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के नामांकन खत्म होने के बाद रविवार से उम्मीदवारों ने गांवों में वोटों के लिए लॉबिंग शुरू की दी है। गांवों में लंगर और शराब के सहारे वोट लेने के लिए लॉबिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि उम्मीदवार महिलाओं और बच्चों को लुभाने के लिए उपहार भी दे रहे है। इसका नजारा गांव रिवाजपुर में देखने को मिला।

सरपंच पद के एक उम्मीदवार ने गांव में बाकायदा टैंट लगवा कर लंगर शुरू करवा दिया है। इसमें तीनों वक्त के खाने की व्यवस्था की गई है। सुबह के वक्त भोजन में आलू की सब्जी, पूड़ी, रायता और हलवा परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

महंगी शराब और बोतल पर नजर

जबकि दोपहर में सब्जी, रोटी और चावल की व्यवस्था की गई है और रात के वक्त दूध और मिठाई की वैकल्पिक व्यवस्था है। महिलाओं और बच्चों के लिए कोल्डड्रिंक व चिप्स की व्यवस्था की गई है।

बताया जाता है कि उम्मीदवारों के समर्थक घर-घर जाकर कोलड्रिंस व चिप्स बांट रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जिन गांवों में वोटर की संख्या ज्यादा है उनमें उम्मीदवार दिन में लंगर और रात में शराब व पैसे का इंतजाम कर रहे हैं।

जिस व्यक्ति के पास जितने ज्यादा वोटर होते हैं, उसे उतनी महंगी शराब की बोतल और पैसे दिए जा रहे हैं। वहीं महिलाओं को लुभाने के लिए साड़ी और बच्चों के खिलौने भी दिए जा रहे हैं।

जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। चुनाव आचार संहिता का पूरा पालन कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें