दिल्ली के दरियागंज में भीख नहीं देने पर एक महिला भिखारी ने युवक के चेहरे पर ब्लेड मार दिया जबकि दूसरी ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया।
शोरशराबा सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, विक्रम नगर निवासी रविंद्र कुमार (28) अंसारी रोड पर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम वह राजघाट बस स्टॉप पर उतरकर पैदल ही कार्यालय जा रहा था।
मस्जिद के पास दो महिलाएं दीवार पर बैठी हुई थीं। एक ने रविंद्र से पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं होने की बात कहने पर महिला ने खाने के लिए रुपये मांगे।