फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद पंजाब में भी चलेगा ‘पांच साल केजरीवाल’, आप ने तैयार किया वीडियो

Mon, 27 Jun 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट मांगने जा रही है। पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के थीम सॉन्ग ‘पांच साल केजरीवाल’ के सहारे पंजाब में भी अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा एक वीडियो तैयार किया गया है। पार्टी यू-ट्यूब समेत सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वीडियो साझा कर रही है। पार्टी के रणनीतिकार अभी पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का एलान करने के पक्ष में नहीं हैं।

इनका मानना है कि इससे चुनावी अभियान को धारदार बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, अगर आखिरी वक्त पर विपक्ष आप के उम्मीदवार पर कोई बड़ा हमला करता है, तो पार्टी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में केजरीवाल के नाम के सहारे चुनावी अभियान में जाने की योजना बेहतर रहेगी।
विज्ञापन

'पांच साल केजरीवाल’ नाम से एक वीडियो तैयार

इसी के तहत आप ने पंजाब के लिए ‘पांच साल केजरीवाल’ नाम से एक वीडियो तैयार किया है। करीब 2.18 मिनट के वीडियो में पंजाब की नशाखोरी और बर्बाद होते युवाओं के भविष्य के लिए बादल सरकार को जिम्मेदार बताया गया है।

वीडियो में ड्रग्स माफिया के साथ काम करने वालों को बदलते दिखाया गया है। माफिया के साथ काम करने वाला लड़का कहता है, पंजाब में अब ड्रग्स, भ्रष्टाचार के बादल छंटने वाले हैं, क्योंकि केजरीवाल आने वाला है।

वीडियो खत्म होने पर जब होगा 5 साल केजरीवाल गाना चलता है। पार्टी ने यह वीडियो यू-ट्यूब समेत सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर किया है।
विज्ञापन

24 घंटे में नौ हजार बार देखा गया वीडियो

यू-ट्यूब पर 24 घंटे में इस वीडियो को करीब नौ हजार बार देखा गया है। वहीं, करीब तीन सौ लोगों ने लाइक भी किया है। अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो को ट्वीट किया है।

पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह पंजाब में भी पांच साल केजरीवाल हिट रहेगा। दिल्ली सरकार के कामकाज और केजरीवाल के नाम के सहारे लोगों को आप से जोड़ने में सहूलियत होगी।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के बीते चुनाव में संगीतकार विशाल डडलानी का गाया गीत पांच साल केजरीवाल दिल्ली की गली-गली में बजाया गया था। केजरीवाल के साथ सभी बड़े नेताओं की रैलियों में भी इस गाने को थीम सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें