फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेहड़ी से टकराने के बाद इलेक्ट्रिक कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मॉडल टाउन इलाके की घटना, रेहड़ी लेकर जा रहा शख्स भी हुआ घायल
विज्ञापन

-पुलिस ने कार चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में सोमवार शाम तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार सब्जी लेकर जा रहे एक रेहड़ी से टकराने के बाद एक ई-रिक्शा को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 46 साल की महिला किरण देवी घायल हो गई। वहीं रेहड़ी में टक्कर लगने से उसे ले जा रहा शख्स पूरनमल भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने किरण देवी को मृत घोषित कर दिया। पूरन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चला रही महिला अंजलि अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस किया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सोमवार शाम मॉडल टाउन थाना पुलिस को जीटीके रोड के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची ने पाया कि वहां पर एक इलेक्ट्रिक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। पुलिस ने घायल महिला किरण देवी को पास के विनायक अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पूरन मल का दीपचंद बंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद कार चला रही महिला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कार चला रही अंजलि अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें