फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआईओ के तबादले के साथ बंद हुआ डीएम वार रूम, एक साल पहले जिलाधिकारी ने किया था शुरू

Wed, 27 Jun 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने डीएम वार रूम को बंद कर दिया है। सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) राकेश चौहान के हाथ में वार रूम की कमान थी, लेकिन उनका तबादला होने के कारण इसका संचालन मुश्किल था।

विज्ञापन


वहीं वार रूम की चर्चा प्रदेश स्तर तक थी। सरकार ने अन्य जिलों में भी इसको लागू करने की योजना बनाई थी। मुख्यमंत्री के सामने वार रूम का प्रस्तुतिकरण भी हुआ था।

एक साल पहले जिलाधिकारी बीएन सिंह ने डीएम वार रूम शुरू किया था। वार रूम को व्हाट्सऐप के माध्यम से चलाया जा रहा था। वार रूम ने व्हाट्सऐप पर 200 से अधिक ग्रुप बनाए हुए थे, जिन पर हजारों लोगों को जोड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इन पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जरूरी सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंच रही थी। कुछ ही समय में डीएम वार रूम काफी सफल हो गया।

सरकार ने जिलाधिकारी से इस पर प्रस्तुतिकरण मांगा था। जिलाधिकारी ने एक मॉडल के रूप में वार रूम का प्रस्तुतिकरण तैयार किया और मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तुतिकरण दिया। शासन स्तर पर वार रूम को अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना चल रही है, लेकिन मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में डीएम वार रूम को बंद कर दिया गया।

हापुड़ में तबादला
वार रूम के संचालन की कमान सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) राकेश चौहान के हाथ में थी। उनका तबादला हापुड़ जिले में हो चुका है। जिलाधिकारी ने उनको रिलीव नहीं किया। तबादला रोकने के लिए शासन को पत्र लिखा था, लेकिन मंगलवार को शासन स्तर से एडीआईओ राकेश चौहान को रिलीव कर दिया गया है और हापुड़ में कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। एडीआईओ का तबादला होने के कारण वार रूम को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें