फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द टिकट की मदद से एयरपोर्ट में घुसा अफगानी नागरिक, फिर जो हुआ...

Sun, 24 Feb 2019 05:57 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हथकड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

सीआईएसएफ कर्मियों ने अवैध रूप से एयरपोर्ट परिसर में घुसे एक अफगानी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी के पास से काबुल जाने का एक रद्द टिकट मिला है। सीआईएसएफ ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया हैै। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अफगान निवासी मोहम्मद शरीफ सैमशेर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब सवा बारह बजे सीआईएसएफ कर्मियों ने एक विदेशी नागरिक को चेक इन एरिया में संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा जो गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ जवानों से आरोपी नागरिक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से काबुल जाने का एयर टिकट मिला। एयरलाइंस अधिकारियों ने जांच कर बताया कि उस विमान में मोहम्मद शरीफ नाम से कोई टिकट बुक नहीं है।

सीआईएसएफ ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। यात्री ने बताया कि वह मूलत: अफगान का रहने वाला है। वह अपने परिजनों को छोड़ने एयरपोर्ट आया था। उसे भी अपने परिजनों के साथ काबुल जाना था। लेकिन किसी कारणवश उसे अपना टिकट रद्द करवाना पड़ा। लेकिन उस रद्द टिकट का इस्तेमाल उसने एयरपोर्ट परिसर में घुसने के लिए किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें