दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलने के कारण गर्मी तो कभी बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को भी तेज सतही ठंडी हवाओं ने पारे पर ब्रेक लगा दिया।
इस कारण 23 फरवरी का दिन चार साल में सबसे ठंडा रहा। खिली धूप के बावजूद ठंडी हवाएं परेशान करती रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। 25 और 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है।
दिल्ली में शनिवार सुबह हल्का कोहरा भी रहा। इस पालम इलाके में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। बाद में तेज धूप निकली लेकिन 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.6व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वर्ष 2015 से वर्ष 2018 तक 23 फरवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान इतना कम कभी नहीं गया। रविवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में पहले 25 व 26 फरवरी को हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 28 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
चार साल का 23 फरवरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 32.0 15.0
2017 27.0 11.0
2016 28.0 13.0
2015 29.0 17.0