फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध, प्रवेश और निकास द्वार पर पत्र फाड़कर फेंक गया अफगानी युवक

Tue, 02 Apr 2019 09:05 AM IST
रचना शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की सुरक्षा में सेंध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अफगान युवक आवास के प्रवेश (इन) व निकास (आउट) गेट के नजदीक पहुंच गया और वहां लैटर फाड़कर फेंक आया। 
विज्ञापन


एसपीजी के जवानों ने शनिवार शाम लैटर के टुकड़े देखे तो 100 नंबर पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस लैटर की लिखावट से अफगान युवक तक पहुंच गई है। 

               
विज्ञापन


खास बात यह है कि बालाकोट पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास और कार्यालय पर आतंकी हमले के जबरदस्त इनपुट हैं। सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के आवास व कार्यालय की सुरक्षा का ऑडिट कर चुकी हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी इसे प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में बड़ी सेंध मान रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि एसपीजी के जवानों को शनिवार शाम 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के प्रवेश व निकास गेट पर पत्र के टुकड़े पड़े मिले। इन्हें देखकर साफ था कि फेंकने वाला इन गेटों तक पहुंच गया था। 

शनिवार शाम सूचना के बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने टुकड़ों को एकत्र किया और उन्हें काफी हद तक जोड़कर लिखावट की पहचान की। यह लिखावट अफगान असादुल्हा (26) की है। पुलिस ने इसे इसलिए पहचाना, क्योंकि असादुल्हा ने चाणक्यपुरी थाने में एक शिकायत दी थी। 

जांच के लिए चाणक्यपुरी थाने में एक टीम बनाई गई। इसने रविवार को निजामुद्दीन इलाके से असादुल्हा को पकड़ लिया। चाणक्यपुरी थाने में खुफिया विभाग, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से रविवार देररात तक उससे संयुक्त रूप से पूछताछ की। 

असादुल्हा ने कुछ समय पहले आईजीआई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। उसे भारत में अफगान लोगों द्वारा ड्रग्स बेचने से परेशानी है। 
विज्ञापन

उसकी कई और शिकायतें भी हैं। उसे सोमवार शाम फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। असादुल्हा मार्च, 2008 से निजामुद्दीन इलाके में रिफ्यूजी के तौर पर रह रहा है। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी मान रहे हैं कि भारत में रह रहा अफगानी रिफ्यूजी प्रधानमंत्री आवास के इतने करीब पहुंच गया तो इसकी जगह कोई आतंकी होता तो अंजाम क्या होता। अब दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर की सुरक्षा का फिर से ऑडिट  करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें