अफगानिस्तान में बम ब्लास्ट में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार शाम घायल को दिल्ली के प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में 20 दिन पहले हुए बम ब्लास्ट में घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजी ललाली (38) को भर्ती कराया गया है।
Live Update: 21 मार्च के दिन भर की घटनाएं
चिकित्सकों की एक टीम घायल की जांच-पड़ताल में जुटी है। अस्पताल-प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक घायल के दोनों पैर खराब हो चुके हैं।
उसके एक पैर में रॉड लगी है जबकि संक्रमण की वजह से दूसरे पैर के बड़े हिस्से को काटना पड़ा है। पेट के अंदर भी संक्रमण है जबकि एक आंख की कॉर्निया भी प्रभावित हुई है।