फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी में पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा अब कंप्यूटर आधारित

Tue, 02 Apr 2019 10:07 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्धा (तमिलनाडू की उपचार विधि) पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में दाखिला अब कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा से होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने पीजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी है।

विज्ञापन


एनटीए की वेबसाइट पर 15 मई को ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2019 (एआईएपीजीईटी) का ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड होगा। खास बात यह है कि 14 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहली बार कंप्यूटर आधारित आयुष (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी व सिद्धा) पीजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर चुकी है। इनमें दाखिले के लिए ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट एक ही दिन व एक ही समय में आयोजित होगा। एनटीए वेबसाइट पर 15 मई से 15 जून तक ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भरना होगा। 
विज्ञापन


सही उत्तर पर मिलेंगे चार अंक, गलत पर कटेगा एक अंक
कंप्यूटर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर लिखें होंगे। इनमें से छात्र को सही उत्तर पर क्लिक करना होगा। 400 अंक की परीक्षा होगी, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। यदि कोई छात्र प्रश्न का गलत जवाब देता है तो उसका एक अंक काटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें