फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आदेश गुप्ता ने एमसीडी में मेयर नहीं बनाने के दिए संकेत, कहा- एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

Fri, 09 Dec 2022 07:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा है कि वह एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर संकेत दिए कि वह एमसीडी में मेयर नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगम चुनाव का परिणाम आने के तत्काल बाद अपना मेयर बनाने की घोषणा करने वाली भाजपा ने 48 घंटे में यू-टर्न ले लिया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में अप्रत्यक्ष तौर पर मेयर बनाने का प्रयास नहीं करने के संकेत देते हुए एमसीडी में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का जनादेश दिया है और वह यह कार्य बखूबी करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने सदन से लेकर क्षेत्र में भी विपक्ष की भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। भाजपा एमसीडी में भी दिल्ली की जनता से जुड़े सवालों व समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और उसे पूरा कराने की भी पूरी कोशिश करेगी।

हमने पार्षदों को अपने क्षेत्र में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सक्रिय रहने का आदेश दिया है। साथ ही, कहा है कि वे जनता के हितों के लिए कार्य करें, क्योंकि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने टिकट खरीदे हैं। इस कारण वह लोगों से वसूली करेंगे। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मांगने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आशीर्वाद देने में भेदभाव नहीं करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं कर मानसिकता का परिचय दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सिंचाई पर सब्सिडी व किसानों को फसल का हर्जाना देने के बाद भी 2000 रुपये देने वाली मोदी सरकार की योजना को भी लागू नहीं किया। वे केंद्र सरकार की योजनाएं लागू कर दें तो स्वयं ही प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिल जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी और अजय सहरावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने किया था ये दावा
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बड़ा दावा किया था। मेयर के सवाल पर आदेश गुप्ता ने कहा था कि, 'राजनीति में कुछ भी हो सकता है। भाजपा का मेयर भी बन सकता है। जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन नहीं दिया है। इसलिए इंतजार करिए। कुछ भी हो सकता है।' 

उन्होंने आगे कहा,  'जनता ने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया के भ्रष्टाचार का जवाब दे दिया है। दोनों का सूपड़ा साफ हो गया। लोग देख रहे हैं कि दिल्ली के संकट में हमेशा से भाजपा उनके साथ रही। इसलिए मेयर चुनाव तक हमें इंतजार करना चाहिए। जब मेयर का चुनाव होगा, तब बहुत सारी बातें हो सकती हैं। भाजपा का मेयर भी बन सकता है।' 

उधर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विट कर दिल्ली में भाजपा के मेयर होने का दावा किया था। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें