फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सवाल: केजरीवाल अगर कट्टर ईमानदार हैं तो उन्हें डर क्यों लग रहा? दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली

Mon, 06 Jun 2022 10:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा अगर वे सच्चे और कट्टर ईमानदार हैं तो उन्हें उससे क्या फर्क पड़ता है। अब वो दिन दूर नहीं जब केजरीवाल सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को भारत रत्न देने की बात करने लगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, आदेश गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं में बौखलाहट होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि ईडी की छापेमारी के बाद उन्हें डर सता रहा है। जो ईमानदार होता है, वह शांत बैठा रहता है। आप सांसद संजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित सभी नेता ईडी की छापेमारी से डरकर अपनी बौखलाहट व्यक्त कर रहे हैं, वह बताता है कि इन्हें भी इस बात का डर है कि सतेंद्र जैन के बाद अब इनका नंबर भी न आ जाए।

विज्ञापन


ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। मुख्य मुद्दों को डायवर्ट करने के लिए केजरीवाल एंड कंपनी दिन रात अलग-अलग बेबुनियादी बातें कर रही हैं। खुद को ईमानदार कहने वाले केजरीवाल अगर इतने ही ईमानदार हैं तो उन्हें डर किस बात की है। ईडी को अपना काम करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें