फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पर्याप्त नींद से दूर रहेगा बुढ़ापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंता, अवसाद, तनाव सहित अन्य कारणों से नींद होती है प्रभावित
विज्ञापन

30 : फीसदी लोगों में नींद की समस्या
कोरोना महामारी के बाद बढ़ा रोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शरीर को जवान रखने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। शोध के अनुसार पर्याप्त नींद लेने वाले लोगों से बुढ़ापा दूर रहता है। शरीर के अंग पूरी क्षमता के साथ काम करते हैं। आंखों के आगे झुर्रियां नहीं पड़ती। दूसरी तरफ पूरी नींद नहीं लेने वाले कई रोगों के शिकार हो जाते हैं। मानसिक क्षमता भी कमजोर होती है। इससे कार्य क्षमता प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि देश में 30 फीसदी लोगों में नींद से जुड़ी परेशानी हैं। चिंता, अवसाद, तनाव, बीमारी सहित अन्य कारणों से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। नींद पूरी न होने के कारण अगले दिन का काम भी प्रभवित रहता है। अनिंद्रा से प्रभावित लोगों को डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।
एम्स में न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मंजरी त्रिपाठी का कहना है कि पर्याप्त नींद हमारे शरीर को रिफार्म करने के लिए जरूरी है। सोते समय दिमाग में रासायनिक क्रिया होती है। इससे शरीर मजबूत होता है। यह एक स्पा की तरह है। इसकी मदद से बढ़ते उम्र के नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सकता है। शरीर पर बुढ़ापे का प्रभाव कम होता है। उनका कहना है कि नींद कम या ज्यादा लेना दोनों ही समस्या है। जो शरीर को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


बॉक्स
बढ़ता है मोटापा
एम्स के डॉक्टरों ने बताया पूरी नींद न लेने वालों में मोटापा बढ़ता है। यहां आने वाले मरीजों में शोध से पता चला कि मौजूदा समय में लोगों के सोने का समय बदल गया है। देर रात तक काम करने वाले लोग सप्ताह के अंत में छुट्टी के दिन ज्यादा सोते हैं। ऐसे लोगों का शरीर की क्रिया खराब हो जाती है। इनमें मेटाबोलिक डिसऑर्डर बढ़ते हैं जो मोटापा बढ़ाता है।


बॉक्स
लेते हैं खर्राटे तो हो जाएं सचेत
एम्स में पल्मोनरी विभाग के प्रमुख डॉ. अनंत मोहन का कहना है कि यदि आप खर्राटे लेते हैं ताे सचेत हो जाएं। खर्राटे लेने वालों में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए) हो सकता है। उनका कहना है कि रात के समय शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। लेकिन ओएसए के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता जिस कारण शरीर को कई तरह की दिक्कतें हो जाती है। ऐसे सभी लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए जिन्हें खर्राटे लेने की आदत है। इनके कारण उनकी नींद खराब होती है।

बॉक्स
बच्चों में बढ़ रही है समस्या
एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि देखा गया है कि बच्चे पेशाब के लिए उठते हैं उसके बाद नींद नहीं आती। इसके अलावा अचानक डर कर उठा जाना, नींद में बुदबुदाना, सुबह उठने में आनाकानी करना की शिकायत बढ़ रही है। यह नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


बॉक्स
होती है दुर्घटनाएं
नींद पूरी न होने के कारण अक्सर सड़क हादसों के मामले होते हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में ऐसे कई दुर्घटना के मामले सामने आए हैं जिसमें चालक को झपकी आई और दुर्घटना हो गया। डॉक्टरों का कहना है नींद की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नींद यदि कम हो या ज्यादा दोनों स्थिति में चिंता की बात है।

बॉक्स
अनिद्रा के कारण
30 फीसदी में - इन्सोम्निया
35 फीसदी में - ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया
23 फीसदी में - बीमारी के कारण नींद की समस्या

बॉक्स
इस उम्र में इतनी नींद जरूरी
नवजात
- 15 घंटे से अधिक

15- 16 साल - 13 घंटे
20 से 55 साल - कम से कम सात घंटे
50 से अधिक - 6 घंटे

बॉक्स
हो सकती है बीमारी
- मानसिक रोग
- कैंसर
- ब्रेन स्ट्रोक
- दिल की बीमारी
- मधुमेह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें