नववर्ष की पूर्व संध्या पर बंगलूरू व मुखर्जी नगर में युवतियों से अश्लील हरकत के बाद यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर चल रहा एक अश्लील वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो को प्रैंक वीडियो बताया जा रहा है और जिसमें युवक लड़कियों को सरेआम चूमकर भाग जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसका विरोध किया है। विरोध को देखते हुए वीडियो को यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया, लेकिन दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले पर संज्ञान में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस यू-ट्यूब और सोशल मीडिया से संपर्क कर इसकी जानकारी एकत्रित कर रही है। साथ ही पुलिस ने वीडियो में दिख रही पीड़िताओं को आगे आकर इस मामले की शिकायत करने की अपील की है ताकि मामले की पूरी तरह से छानबीन की जा सके।
4 of 7
अभी तक यह खुलासा हुआ है कि वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिल्माया गया है। इस वीडियो को क्रेजी सुमित नाम से यू-ट्यूब व फेसबुक पर अपलोड किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि युवक लड़कियों को चूमने के बाद सड़क पर भाग जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त व दीपेंद्र पाठक ने बताया कि मीडिया के जरिये दिल्ली पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया है। पुलिस ने इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अश्लील वीडियो यू-ट्यूब व फेसबुक पर मौजूद हैं और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस ने सर्विस प्रोवाइडर से इसकी जानकारी मांगी है साथ ही आपराधिक पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो को डिलीट करने के बाद माफी मांगने की भी पुलिस विश्लेषण कर रही है।
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो (funniest Indian YouTube prank of 2017) बनाने वाले सुमित ने वीडियो का डिलीट करते हुए नया वीडियो डाला जिसमें उसने माफी मांगते हुए कहा कि इस वीडियो का मकसद केवल लोगों का मनोरंजन करना था। उसे अंदाजा नहीं था कि उसके इस काम से लोगों की भावनाएं आहत होंगी।