फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की इन दो बालाओं ने बताया जिम जाने से पहले कैसे कपड़े पहनें लड़कियां, वीडियो वायरल

Thu, 20 Apr 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
taapsee pannu
महिलाएं कैसे मनाएं 'महिला दिवस' इस मामले पर दिल्ली की दो लड़कियों ने एक ऐसा वीडियो डाला है जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। असल में स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू दोनों का जन्म दिल्ली में हुआ है और इन दोनों ने मिलकर महिला दिवस के अवसर पर एक ऐसा वीडियो जारी किया है जो शुरू होते ही चौंका देता है।
विज्ञापन

2 of 10
swara bhaskar
इस वीडियो की शुरुआत में ही दोनों क्लीवेज के बारे में बात करना शुरु कर देती हैं। इसके माध्यम से दोनों ही लड़कियां कटाक्ष करते हुए गंभीर संदेश देने की कोशिश करती हैं। वो लड़कियों को बताने की कोशिश करते हैं कि गुड क्लीवेज किसे कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
swara bhaskar
इस वीडियो का टाइटल ही रखा गया है कि महिलाएं के लिए कितना क्लीवेज दिखाना अच्छा है।' इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इस पर जोरदार प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

4 of 10
swara bhaskar
वीडियो के प्रारंभिक दो मिनट में स्वरा और तापसी पन्नू ये बताने की कोशिश करती हैं कि महिलाओं को किन-किन जगहों पर अपने क्लीवेज को जरूर मैनेज करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
taapsee pannu
सबसे पहले वो वर्किंग वुमन को ये बताने की कोशिश करती हैं कि ऑफिस में अपने क्लीवेज को कैसे मैनेज करें। वो बताती हैं कि ऑफिस ऐसी जगह है जहां महिलाओं को गले तक बंद कॉलर वाली शर्ट पहनी चाहिए क्योंकि ऑफिस ऐसी जगह नहीं है जहां आप अपने क्लिवेज या गले के नीचे का हिस्सा दिखा सकें।
विज्ञापन

6 of 10
taapsee pannu
दूसरी जगह जहां महिलाओं को अपने क्लीवेज का ध्यान रखना चाहिए वो है जिम। दोनों अभिनेत्रियां बताती हैं कि जिम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी होते हैं ऐसे में यहां महिलाओं को कपड़े पहनने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
swara bhaskar anand l rai shah rukh khan
हालांकि दोनों ये भी कहती हैं कि ये ऐसी जगह होती है जहां महिलाओं का पूरा ध्यान पसीना बहाने और अपना वेट कम करने पर रहता है लेकिन, उन्हें यहां इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि उन्होंने कपड़े क्या और कैसे पहन रखे हैं। लड़कियों को ये ध्यान रखना चाहिए कि उनकी टी-शर्ट का गला ऐसा हो जिससे पूरा शरीर पूरा ढंका हो।

8 of 10
swara bhaskar
तीसरी जगह का जिक्र करते हुए वो बताती हैं क्लब में जाते हुए महिलाओं को अपने शरीर पर शॉल या स्कार्फ जरूर रखना चाहिए क्योंकि ऐसी जगहों पर सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होता है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

9 of 10
taapsee pannu
आखिर में वो शादी में जाने वाली महिलाओं को हिदायत देती हैं कि यहां जाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि पार्टी में सबकी नजरें आप पर ही रहती हैं तो यहां कपड़े पहनते समय तो सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

10 of 10
taapsee pannu
हालांकि वीडियो के अंत में दोनों अभिनेत्रियां कहती हैं कि हम सभी महिलाएं हैं और हम इसके साथ ही पैदा हुई हैं। इसलिए अगर आपके पास ये है तो इसे दिखाएं बिना इस बात की परवाह किए कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे। क्योंकि अगर कोई कुछ सोच रहा है तो ये उकसी समस्या न कि आपकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें