फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Single Use Plastic Ban: एमसीडी की कार्रवाई, चार दिन में SUP की भारी खेप की जब्त, 728 के किए चालान

Wed, 06 Jul 2022 06:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने चार दिन कार्रवाई में 2343.61 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक जब्त किया है और 728 चालान किए हैं। यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। एमसीडी ने चार दिन की कार्रवाई में 2343.61 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक जब्त किया है और 728 चालान किए हैं। मंगलवार को भी सभी 12 जोनों में एमसीडी की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद करने के साथ चालान किए हैं।

विज्ञापन


एमसीडी ने प्रतिबंधित वस्तुओं के भंडारण, बिक्री और उपयोग को समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कुल 125 प्रवर्तन दल गठित किए हैं। यह दल रोजाना विभिन्न बाजारों, सड़कों पर रेहडी पटरी दुकानदारों की जांच कर प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित सामानों को जब्त कर रहा है। एक जुलाई को एमसीडी ने 689.01 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किया था और 358 चालान किया था। इसी क्रम में दो जुलाई को 341.03 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किया था और 135 चालान किया था। रविवार को अवकाश के कारण एमसीडी की कार्रवाई स्थगित थी। लेकिन चार जुलाई को फिर से एमसीडी ने कार्रवाई की और करीब 657.8 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किए और 155 चालान किए। मंगलवार को एमसीडी ने 655.75 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किए और 80 चालान किए।
 
सोमवार को दक्षिणी जोन में सर्वाधिक 149 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किए गए, वहीं करोल बाग में सर्वाधिक 31 चालान किए गए। मंगलवार को नरेला जोन में सर्वाधिक 154.5 किलोग्राम प्लास्टिक के सामान जब्त किए गए और 21 चालान हुए। यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें