फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चार साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया था दरिंदा

Tue, 27 Dec 2022 09:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मामला भलस्वा डेयरी इलाके का है। यहां बीती 21 दिसंबर की शाम मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताया गया कि उसी समय आरोपी उसे अगवा कर ले गया था। 22 दिसंबर को मासूम पास के एक पार्क में बेसुध पड़ी मिली।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार की है। उधर, बच्ची की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन


ताजा जानकारी के मुताबिक, भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने आरोपी अनिल पाठक को सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल पाठक की स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई भी की है। इस कारण उसको काफी चोटें आई हैं।

बता दें कि बीती 21 दिसंबर की शाम 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय वह अचानक गायब हो गई। घर वालों ने इधर-उधर देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परेशान परिजनों ने आसपास खोजबीन की, फिर भी उसका पता नहीं चला। थक हारकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


22 दिसंबर को मासूम पास के एक पार्क में बेसुध पड़ी मिली थी। जानकारी मिली तो परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच के बाद पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात करके जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें