फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से दोस्ती को लेकर विवाद: आरोपियों ने युवक की गर्दन में चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लड़की से दोस्ती को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र में लड़की से दोस्ती को लेकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक शिवम (18) की गर्दन पर चाकू से वार किया। पीड़ित ने पार्क से बाहर निकलकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की, मगर वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़े। पुलिस ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओखला औद्योगिक थाना पुलिस ने एक नाबालिग व एक बालिग सूरज (18) को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो मई को दो पीसीआर कॉल शाम 5:27 बजे और 5:31 बजे मिली थी। कॉल करने वाले ने कहा कि एक लड़के को चोट लगी हैं और उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया है। इसके बाद ओखला औद्योगिक क्षेत्र को शाम 6:22 बजे सूचना मिली थी कि जेजे कैंप, ओखला, फेज- दो निवासी शिवम को घायलावस्था में अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीडि़त का सलोरा पार्क में दो युवकों से झगड़ा हुआ था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामला दर्ज कर ओखला थानाध्यक्ष सुखबीर मलिक की देखरेख में एटीओ शैलेंद्र, एसआई ज्योति, सोनिका व आशीष और हवलदार विशाल व विनीत की टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में पता लगा कि शिवम आरोपी नाबालिग (17 वर्ष 10 माह ) और सूरज (18) के साथ सलोरा पार्क में आया था। यहां पर इनका लड़की को लेकर झगड़ा हो गया। एक लड़की से पहले शिवम की दोस्ती थी, बाद में उस लड़की की नाबालिग आरोपी से दोस्ती हो गई। इस बात पर नाबालिग ने चाकू निकालकर शिवम की गर्दन पर हमला कर दिया। शिवम बचने के लिए पार्क से बाहर भागा और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने लगे तो वह अचानक फुटपाथ पर गिर गए। शिवम की गर्दन से खून बह रहा था। यह देख एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर दी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ओखला थानाध्यक्ष सुखबीर मलिक की देखरेख में पुलिस टीम ने रात भर ओखला व आसपास के इलाके में दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को रात को ही ओखला फेज-2 से पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिग को जेजे बोर्ड में पेश किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें