फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया के चलते सरकार पर आरोप, विपक्ष ने उठाई बर्खास्त करने की मांग 

Fri, 16 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
राजधानी के डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप में आने पर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच भूख हड़ताल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


एनडीएमसी के उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक करण सिंह तंवर ने दिल्ली में बीमारी फैलने पर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। 

वह सोमवार को जंतर मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। तंवर यहां 48 घंटे तक बैठेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि एक ओर दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में हजारों की संख्या में लोग जानलेवा बीमारी से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लोग जिंदगी से हाथ धो रहे हैं और केजरीवाल बंगलुरू चले गए'

kejriwal
करीब दो दर्जन लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री केजरीवाल स्वास्थ्य सुधार के लिए बंगलुरू चले गए। कुछ मंत्री देश-विदेश की यात्रा पर हैं और ट्वीटर पर ही राजनीति दृष्टिकोण अपनाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं।

तंवर ने कहा कि दिल्ली में मौजूद मंत्री हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं, और तरह-तरह की नौटंकी कर जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

मूकदर्शक बनी है आप सरकार : तंवर
दिल्ली सरकार की लापरवाही व अपराधपूर्ण तौर तरीकों से दिल्ली की जनता जानलेवा बीमारियों के चलते मौत के मुंह में जाने को मजबूर है। केजरीवाल सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी बैठी है। कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर दिल्ली सरकार उसका ठीकरा प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल
पर फोड़ती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें