हाईकोर्ट ने ‘प्यार का दिन लव डे’ फिल्म को ए प्रमाणपत्र व कुछ आपत्तिजनक डॉयलाग हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष शुक्रवार तक रखने का निर्देश दिया है। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होनी है।
अदालत ने यह नोटिस फिल्म निर्माता कंपनी श्रीराज लक्ष्मी इंटरटेनमेंट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी की। याचिका में सेंसर बोर्ड पर एकतरफा व बदनियती से फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ डॉयलाग हटाने का निर्देश देने का आरोप लगाया गया है।