फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू छात्रा से रेप के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Wed, 17 Feb 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की छात्रा से रेप का प्रयास किए जाने के मामले को डेढ़ माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अब बताया जा रहा है कि परिजनों ने सहयोग नहीं किया, जिससे घटना का खुलासा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की रोहिणी निवासी रीना (21) (परिवर्तित नाम) बीएचयू में एमए इक्नोमिक्स की प्रथम वर्ष की छात्रा है।  4 जनवरी को वह ऑटो से वसुंधरा अपने दोस्त के पास जा रही थी।

ऑटो वाले ने सेक्टर-62 स्थित ए ब्लॉक में उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। रीना ने उसका विरोध किया और चीखना शुरू कर दिया, जिससे चालक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस के अनुसार रीना पहले बनारस जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गई थी।  रिजर्वेशन होने के बावजूद वह ट्रेन पर न चढ़कर वसुंधरा दोस्त के पास जाने के लिए ऑटो ले लिया।

उसकी योजना थी कि वह दोस्त के साथ अगले दिन बनारस जाएगी। वसुंधरा जाने के क्रम में ऑटो चालक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।  डीएसपी डॉ अनूप कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए सारे प्रयास किए गए।

कई ऑटो चालकों का पता किया गया, जिसमें दिल्ली के कुछ चालकों का फर्जी पता मिला। परिजनों ने आगे जांच में सहयोग करने से मना कर दिया, जिससे अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें