फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीरियल किलर व रेपिस्ट को कोर्ट में पड़ा थप्पड़

Thu, 23 Jul 2015 06:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म और कुकर्म के बाद हत्या करने के आरोपी रवींद्र कुमार पर आज कोर्ट में हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक रवींद्र को किसी ने रोहिणी कोर्ट में थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


आरोपी पर ये हमला उस समय हुआ जब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा था। कोर्ट ने रवींद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 केस दर्ज किए हैं।

गौरतलब है कि रवींद पूछताछ में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। रवींद्र ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत मासूमों से रेप और हत्या की लगभग 38 वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकन तक नहीं आरोपी के चेहरे पर

बता दें कि रवींद्र कुबूल कर चुका है कि उसने 38 बच्चों की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी और जैसे-जैसे उसे याद आता जाएगा वो गिनती बताता जाएगा।

इतना ही नहीं पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद रवींद्र के चेहरे पर डर नजर नहीं आता। ये खुलासे निठारी से भी बड़ी सच्चाई पुलिस के सामने रख रहे हैं।

रवींद्र ने शुरूआत में बताया था कि उसने 12 बच्चों के साथ दरिंदगी की और अब ये आंकड़ा 38 तक पहुंचा। वो इस कत्लेआम को अपनी नशे की गलती बताता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें