आनंद विहार स्थित जेजे कालोनी में मासूम के साथ हुई हैवानियत के बाद दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि शाम ढलते ही प्रकाश, सीताराम व अन्य शराब पीकर महिलाओं के साथ छींटाकशी करते थे। कई बार लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस से कभी शिकायत नहीं की की गई।
मासूम के साथ हुई वारदात को लेकर स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। पीड़िता के मामा ने बताया कि उनका परिवार करीब चार-पांच साल से यहां रह रहा है।