बस बहुत हुआ, अब और किसी को निर्भया नहीं बनने देंगे। देश की राजधानी में मासूम बच्चियों से हैवानियत व दरिंदगी ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हम किस समाज में रहते हैं।
जहां महिलाओं के बाद अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर वह केंद्रीय गृहमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री व पुलिस कमिश्नर से सीधे बात करेंगी, ताकि ठोस कदम उठाए जा सकें।
स्वाति मालीवाल शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले संजय गांधी अस्पताल पहुंची और उसके बाद दूसरी पीड़िता से मिलने जीटीबी अस्पताल भी पहुंची। स्वाति के मुताबिक, दोनों बच्चियों की हालत बेहद गंभीर बनी है।