फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे प्यार करो': फेसबुक पर पहले दोस्ती फिर महिला पर बुरी नीयत से प्यार-शादी के लिए बनाया दवाब, खींची तस्वीरें

Tue, 26 Jul 2022 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फेसबुक पर एक अनजान युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट महिला ने एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद आरोपी पहले मैसेज पर महिला से बातचीत करने लगा, फिर उस पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। शिकायत के बाद साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में फेसबुक पर अनजान शख्स से दोस्ती करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपी पहले मैसेज पर महिला से बातचीत करने लगा, फिर उस पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपी ने उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और फिर जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इस पर उसके पति ने बाहरी जिला साइबर सेल में मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस तकनीकी जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे भजनपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भजनपुरा निवासी रिजवान अंसारी के रूप में हुई है। बाहरी दिल्ली इलाके में रहने वाले एक युवक ने मई महीने में साइबर सेल में शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि रिजवान अंसारी नाम का युवक उसकी पत्नी पर बात करने और शादी करने का दवाब बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक संदीप पंवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद शुरू हुईं मुश्किलें
पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिसमें पता चला कि आरोपी ने महिला को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे स्वीकार करने के बाद महिला और आरोपी के बीच चैट होने लगी, लेकिन कुछ समय बाद वह आक्रामक हो गया और महिला से मिलने और उससे प्यार करने का दबाव बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपी कई मोबाइल नंबरों से महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

प्रोफाइल फोटो देख आरोपी ने महिला को बनाया निशाना 
पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगा लिया और उस पर निगरानी शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने भजनपुरा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक दिन फेसबुक देख रहा था। महिला का फोटो देखने के बाद उसने महिला को दोस्ती का आमंत्रण भेजा। उसके बाद वह मैसेज पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान उसने महिला के घर का पता पूछ लिया। एक दिन चुपके से वह महिला के घर पर पहुंचा और महिला की फोटो खींच लीं। इसके बाद से वह उस पर प्यार करने और शादी करने का दवाब बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया आरोपी पांचवी तक पढ़ा है और जैकेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें