दिल्ली के उत्तरी जिले में पुलिस ने लाल किले के पास चल रहे एक अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नकली एमसीडी पार्किंग पर्चियां और 1,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लाल किले मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के पास फर्जी पार्किंग स्टैंड लगाने वाले ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद मोहम्मद नौशाद (40) ठेका रद्द होने के बाद भी लोगों से अवैध रूप से पार्किंग के पैसे वसूल रहा था।
आरोपी के पास से 1300 रुपये और 82 फर्जी एमसीडी के नाम से छपी पर्चियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में 19 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर ली है।