फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तम नगर एसिड अटैक केस में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका कोर्ट ने उत्तम नगर में वर्ष 2022 में हुए कथित एसिड हमले के मामले में आरोपी शिव कुमार को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में असफल रही। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना जैन ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़ित और उसके दोस्तों के बयानों में कई विरोधाभास हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बोतल की बरामदगी को लेकर भी पुलिस के अलग-अलग बयान सामने आए। फॉरेंसिक जांच में बोतल में खतरनाक एसिड की बजाय फिनॉल नामक केमिकल पाया गया। डॉक्टर ने भी कहा कि पीड़ित की चोटें होली के रंगों से भी हो सकती थीं।
विज्ञापन

अदालत ने यह भी माना कि जांच में कई अहम खामियां रहीं। पीड़ित के कपड़े जब्त नहीं किए गए और एक महत्वपूर्ण गवाह को अदालत में पेश नहीं किया गया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि केवल शक के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, इसके लिए ठोस सबूत जरूरी होते हैं। मामला 18 मार्च 2022 का है, जब होली के दिन ओम विहार फेज-5 में एक नाबालिग लड़के पर तरल पदार्थ फेंकने का आरोप लगा था। घटना के बाद पुलिस ने इसे एसिड अटैक मानते हुए मामला दर्ज किया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें