फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert : उमस भरी-चिपचिपी गर्मी से दिल्लीवाले बेहाल, अब पूरे सप्ताह बरसेंगे बदरा; भीगने को हो जाएं तैयार

Mon, 15 Jul 2024 12:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में सात दिन बारिश के आसार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी व चिपचिपी गर्मी से बेहाल हैं। ऐसे में लोग अब बारिश की आस लगा रहे हैं। लेकिन, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान लोगों की राहत को बेचैनी में बदल रहा है। विभाग की ओर बारिश का अलर्ट कमजोर साबित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान में सामान्य दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

रविवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, तो लोगों को बारिश की आस जगी, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ गई। इससे उमस और बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में लोग पसीना पसीना रहे और चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 58 फीसदी रहा।

रिज इलाका रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 36.6, आया नगर व पालम में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में पहुंची आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 77 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 98, ग्रेटर नोएडा में 94, गुरुग्राम में 106 व गाजियाबाद में 112 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---37.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.6 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें