फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा एक की मौत 6 घायल

Sun, 04 May 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम जगनपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही डस्टर गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में सात लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे के रहने वाला अजय गर्ग शनिवार दोपहर अपने घर से मां मंजू गर्ग और पत्नी अर्चना के साथ अपनी डस्टर कार से नोएडा जा रहे थे।

जब वे दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव के समीप पहुंचे उसी समय पीछे से तेज गति में आ रही एक कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में खड़ी 10 बाइकें जलीं

हादसे के बाद दोनों कार पलट गई और दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

दनकौर पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार में आगरा के रहने वाले विनोद, पत्नी शबनम और परिवार के अन्य लोग गाजियाबाद जा रहे थे।

हादसे में घायल शबनम (42) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें