फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट देखने के चक्कर में एक्सीडेंट, 2 मरे

Fri, 04 Apr 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एटलस चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार में कैंटर एक के बाद एक तीन कैंटर आपस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दो कैंटर चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिकी जांच में कैंटर के अंसुतलन दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह तड़के साढ़े तीन बजे जयपुर की तरफ से आ रहे कैंटर का एटलस चौक  के पास अचानक एक्सल टूट गया। जिसे देखने के लिए उसने साइड में कैंटर रोक दिया। एक्सप्रेस-वे पर खराब कैंटर को पीछे से आ रहा दूसरा कैंटर चालक देख नहीं पाया। अचानक कैंटर को देख उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन वह उससे भिड़ गया। हालांकि गति धीमी होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस दुर्घटना को देखने के लिए जैसे ही चालक ने कैंटर को रोककर देखने के लिए उतरा, पीछे से तेजी से आ रहे कैंटर चालक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से इतनी जोरदार आवाज आई जिससे आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए।

हादसे में मरने वालों की पहचान नीरज (25) और राजीव (26) के रूप में हुई है। हादसे में आरोपी कैंटर चालक समेत चार लोग गंभीर रूप में राजीव, नंदलाल, प्रदीप और हितेश के रूप में हुई है। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया।

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे वाहन खड़े हो जाने से जाम की स्थिति बन गई जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह वाहनों को जाम से निकलवाया। शाम को हादसे में घायल राजीव को डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे एसआई जयकुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कैंटर का अनियंत्रित होना ही सामने आया है। हादसे में आरोपी तीसरे कैंटर के चालक को भी काफी चोट लगी है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें