जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नए सर्कल रेट (कलेक्टर रेट) जारी कर दिए। ऐसे में आचार संहिता के बीच ही औद्योगिक शहर में जमीन के दाम बढ़ गए हैं। सर्कल रेट में अलग-अलग जगहों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। गांवों में भी काफी उछाल आया है।
नहर पार 1.25 करोड़ प्रति एकड़ कीमत
नहर पार बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यहां पर अभी तक 1.15 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की कीमत थी, जो नए सर्कल रेट में बढ़ाकर 1.25 करोड़ प्रति एकड़ कर दी गई है।
रिहायश में सबसे महंगा सेक्टर-15
हुडा के सेक्टरों में रिहायश के मामले में सबसे महंगा सेक्टर-15 बना हुआ है। पिछले साल यहां पर सर्कल रेट 37 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड थे, जो अब बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिए गए हैं। इतनी महंगी जमीन किसी अन्य सेक्टर में नहीं है। बूथ और एससीएफ के मामले में भी यह सबसे महंगा है। बूथ का रेट यहां 95 हजार और एससीएफ का 90 हजार रखा गया है।
इरोज-चार्म्सवुड का जलवा बरकरार
कॉलोनियों में इरोज और चार्म्सवुड का जलवा बरकरार है। सूरजकुंड रोड स्थित इरोज कॉलोनी में रिहायशी कलेक्टर रेट पिछले साल 30 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड था, लेकिन इस साल यह बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है। चार्म्सवुड में कमर्शियल सर्कल रेट 55 हजार रुपये प्रति स्कवायर फीट से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिए गए हैं।
फावड़ा सिंह चौक के दाम ऊंचे
शहर में व्यवसायिक कलेक्टर रेट में एक-दो चौक मेन मार्केट से फावड़ा सिंह चौक और गुरुद्वारा चौक का हिस्सा सबसे महंगा है। यहां पर व्यावसायिक जमीन के कलेक्टर रेट 87 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड रखे गए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा कीमत नेहरू ग्राउंड में 70 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड है।
कॉलोनियों का सर्कल रेट
कॉलोनी रिहायशी (प्रति स्कवायर यार्ड)
इरोज कॉलोनी - 35,000
चार्मवुड कॉलोनी - 35,000
ग्रीन फील्ड कॉलोनी - 30,000
दुर्गा बिल्डर कॉलोनी - 20,000
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी - 22,000
स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी - 22,000
कांत एन्क्लेव - 30,000
अशोका एन्क्लेव - 30,000
सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी - 25,000
हुडा सेक्टर रिहायशी बूथ
12 -- 45,000
14 40,000 80,000
15 40,000 95,000
15ए 35,000 70,000
16 35,000 80,000
16ए 35,000 80,000
17 35,000 80,000
18 25,000 65,000
18ए 25,000 65,000
19 30,000 65,000
21ए 35,000 80,000
21बी 35,000 80,000
21सी 35,000 85,000
21डी 30,000 85,000
28 30,000 60,000
29 30,000 75,000
30, 31 27,000 75,000
37 32,000 85,000
45, 48 25,000 60,000
46 25,000 60,000
50 लाख प्रति एकड़ और उससे अधिक वाले गांव
मवई - 60 लाख
मेवला महाराजपुर - 60 लाख
नचौली - 55 लाख
इस्माइलपुर - 50 लाख
गाजीपुर - 65 लाख
लकड़पुर - 65 लाख
नंगला गुजरान - 65 लाख
नावदा खोह - 80 लाख
बड़खल - 55 लाख
मांगर - 50 लाख
शहर की समीपवर्ती कॉलोनियों के सर्कल रेट (प्रति स्कवायर यार्ड)
बाबा नगर - 12000
बसेलवा कॉलोनी - 12000
भूड़ नगर - 12000
डबुआ कॉलोनी - 14000
दयाल बाग - 20000
ओल्ड फरीदाबाद - 18000
गोपी कॉलोनी - 12000
कृष्णा कॉलोनी - 12000
जवाहर कॉलोनी - 14000
नीलम बाटा रोड - 35000
न्यू बसेलवा कॉलोनी - 12000
न्यू कॉलोनी - 12000
राजा गार्डन - 14000
एसजीएम नगर - 12000
संजय कॉलोनी - 12000