फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Delhi: बाइक पेड़ से टकराने पर चालक की मौत, हादसे के समय युवक ने पी रखी थी शराब

Tue, 07 Mar 2023 05:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हादसे में जख्मी हुए एक अन्य विकास (25) को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक पर बैठा तीसरा युवक शंकर हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठे दो युवक जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पुल प्रहलादपुर निवासी विकास (24) के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी हुए एक अन्य विकास (25) को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर बैठा तीसरा युवक शंकर हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुआ। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हादसे पूर्व तीनों ने जमकर शराब पी थी। 

विज्ञापन


उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि इंद्रलोक से कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन जाने वाली ओर एक बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इसमें तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास और इसके दूसरे दोस्त विकास को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां पुल-प्रहलादपुर निवासी विकास को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक विकास का परिवार दक्षिण दिल्ली में रहता है जबकि दूसरे विकास का परिवार सेक्टर-26 रोहिणी में रहता है। हादसे के समय विकास अपने दोस्तों को छोड़ने बाइक से रोहिणी जा रहा था। इस बीच विकास की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें