फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर घोटाले में एसीबी ने शुरु की पूछताछ, जल मंत्री को मिला पहला नोटिस

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कप‌िल म‌िश्रा
विज्ञापन
जल बोर्ड टैंकर घोटाले में केस दर्ज करने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पूछताछ के लिए सबसे पहले दिल्ली सरकार की ओर से शिकायतकर्ता बने जल मंत्री कपिल मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


जारी नोटिस में उन्हें चार जुलाई को हाजिर होने के लिए कहा गया है। उनसे घोटाले की रिपोर्ट समेत इसे 11 महीने तक जांच के लिए आगे नहीं बढ़ाने को लेकर पूछताछ हो सकती है।

एसीबी की कदम से साफ है कि आने वाले दिनों में केजरीवाल सरकार की मुसीबत बढ़ सकती है। बता दें कि शाखा ने इस मामले में शीला सरकार के दौरान हुए घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रिपोर्ट को 11 महिने तक दबाए रखने पर सवाल

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इसमें आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने घोटाले की जानकारी और जांच रिपोर्ट होने के बाद भी पूरी रिपोर्ट को दबाए रखा। एसीबी ने बीते सोमवार को ही इस मामले में केस दर्ज किया है।

एफआईआर में कपिल मिश्रा को ही शिकायतकर्ता बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो कपिल मिश्रा से इस रिपोर्ट को 11 महीने तक क्यों दबाया गया, इसे लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

साथ ही उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी कब से है। इस दौरान जलमंत्री रहते हुए उन्होंने इस घोटाले को लेकर क्या कार्रवाई की आदि सवाल पूछ सकती है। एसीबी इस संबंध में दिल्ली सरकार के मुखिया को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें