फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव में केजरीवाल की पार्टी चित, मोदी का जादू बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (DUSU) चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए चारों पदों पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


डूसू के नए अध्यक्ष एबीवीपी के सतेंदर अवाना होंगे जिन्हें कुल 20439 वोट मिले हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सनी देधा ने कब्जा किया है जिन्हें 19671 वोट मिले हैं।

एबीवीपी की ओर से एक मात्र महिला प्रत्याशी और सचिव पद के लिए चुनीं गईं अंजलि राणा को 14944 वोट मिले हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर विजयी छत्रपाल यादव को 16343 वोट मिले।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नोटों की माला पहन विवेकानंद का सम्मान करने पहुंची एबीवीपी नेत्री
डूसू चुनाव परिणाम आते ही #ABVPRocks ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आ गया। बता दें कि शुक्रवार को डीयू 42 परिसरों के 127 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ जिसमें 43% मतदान किया गया।

केजरीवाल की कोशिश हुई बेकार

इस बार डूसू का चुनाव बेहद खास बन गया था क्योंकि पहली बार आम आदमी पार्टी की छात्रा शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने भी इसमें भाग लिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव प्रचार के दौरान डीयू गए और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ‌ही हिस्सा कहा था।
ये भी पढ़ें: नोटों की माला पहन विवेकानंद का सम्मान करने पहुंची एबीवीपी नेत्री
केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों को चुनाव प्रचार में भी लगाया। इसके बावजूद डीयू में तीन पदों पर सीवाईएसएस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।

हालांकि एबीवीपी के इस क्लिन स्विप के बाद इसे बीजेपी के लिए बिहार चुनाव से पहले बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्यों‌कि दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों से पहले पूर्वांचल के छात्रों को आकर्षित करने के लिए हर पार्टी अपना जोर लगा रही थी।

अध्यक्ष पद पर चुने गए सतेंदर अवाना मूलतः उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। इसी इलाके से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा ने सतेंदर को बधाई देते हुए कहा कि यह मोदी के जादू का असर है।
विज्ञापन

कौन-कौन थे उम्मीदवार

डूसू चुनाव के लिए कुल 750 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनावों के लिए भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की सूची और उन्हें मिले वोट की संख्या इस प्रकार रही...

President post :
सतेंदर अवाना, एबीवीपी- 20439
प्रदीप विजयरण,एनएसयूआई- 14112
कुलदीव बिधुरी, सीवाईएसएस - 8375
शीतल, आईसा- 7464

Vice President post:
सनी देधा, एबीवीपी- 19671
गरिमा राणा, सीवाईएसएस- 12101
प्रेरणा, एनएसयूआई- 7888
सुधांशु शेखर, आईसा- 6838

Secretary post:
अंजलि राणा, एबीवीपी- 14944
अमित सेहरावत, एनएसयूआई- 10334
राहुल आर्य, सीवाईएसएस- 7153
रवि कुमार, आईसा- 6882

Joint secretary post:
छत्रपाल यादव, एबीवीपी- 16243
दीपक चौधरी, एनएसयूआई- 10178
अभिनव, आईसा- 10045
हितांशी, सीवाईएसएस-8205 (ये भी पढ़ें: नोटों की माला पहन विवेकानंद का सम्मान करने पहुंची एबीवीपी नेत्री)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें