नई दिल्ली। सत्य निकेतन घटना के बाद एबीवीपी ने छात्रों को उनके आवास की सुरक्षा जांचने व खामियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नो मोर सत्य निकेतन वेबसाइट लॉन्च की है।
चेक योर पीजी फीचर से 10 मानकों पर सुरक्षा आकलन होगा, स्पॉट द सिग्नल से इमारत की दरार या खामियों की तस्वीर गुप्त रखते हुए साझा की जा सकती है। हेल्पलाइन व आपात जानकारी भी उपलब्ध है।
एबीवीपी ने 30 दिनों में सभी पीजी का संरचनात्मक व अग्नि सुरक्षा ऑडिट, सुरक्षित आवास व पीजी रेगुलेशन एक्ट की मांग की है। दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सूचनाओं को प्रशासन तक पहुंचाकर कार्रवाई कराई जाएगी। ब्यूरो