पूर्वी दिल्ली। एमसीडी के ईस्ट जोन ने मंगलवार को गाजीपुर रोड स्थित गौशाला व सब्जी मंडी के आसपास लावारिस मवेशियों के खिलाफ अभियान चलाकर छह बेसहारा पशुओं को सुरक्षित पकड़ा और नजदीकी गौशाला भेज दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सड़कों व मंडियों में पशुओं की आवाजाही से ट्रैफिक बाधित होता है व हादसों का खतरा रहता है। नगर निगम ने स्वच्छता व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। ब्यूरो