फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा: नौ स्पा सेंटर से बुलाई जा रही थीं महिलाएं...99 गिरफ्तार, फरार आरोपी भी दबोचा

Sat, 09 Sep 2023 08:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद

सार

एसीपी का कहना है कि पैसेफिक मॉल के 9 स्पा सेंटर में अलग-अलग जगह की युवतियां व महिलाओं को बुलाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें संचालक और मैनेजर समेत 99 लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में 24 मई को स्पा सेंटर पर छापे की कार्रवाई के दौरान भागे राज सेंटर के संचालक को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने देह व्यापार कराने की सूचना पर छापा मारा था। पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था। चार महीनों से आरोपी फरार चल रहा था। 

विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सेंटर संचालक रिंकू उर्फ मंगल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी विवेक विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। वह चार महीनों से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए जगह बदल-बदल के दिल्ली के इलाके में रह रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन

एसीपी का कहना है कि पैसेफिक मॉल के 9 स्पा सेंटर में अलग-अलग जगह की युवतियां व महिलाओं को बुलाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें संचालक और मैनेजर समेत 99 लोगों को पकड़ा था। मामले में अन्य स्पा सेंटरों के संचालकों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें