बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही करीब 80 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरूकर दी है। कंट्री क्लब में सभी फार्म हाउसों की पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगने पर जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया।
इस बीच सूचना मिली कि बच्ची बांदा के गांव कुलकुम्हारी पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक बच्ची फार्म हाउस से निकलकर पटौदी चौक पहुंची, वहां से पटौदी रेलवे स्टेशन और फिर वहां से बांदा ट्रेन से गई। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को परिजनों ने सूचना दी कि उनकी बच्ची कमला अपने घर पहुंच गई है। इसके बाद ही मानेसर पुलिस ने राहत की सांस ली।