फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये को लेकर पेट्रोल पंप पर चले लात-घूंसे

Sat, 30 May 2015 01:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरम में शुक्रवार को पेट्रोल के 20 रुपये को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। हालांकि पेट्रोल पंपकर्मियों की मानें तो स्कूटी सवार युवक पैसे मांगने पर लूटपाट कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी भी दी। उनकी बहादुरी से लूट टली। पुलिस का दावा है कि पंप कर्मियों का स्कूटी सवार युवकों से पेट्रोल के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।

गोविंदपुरम ई ब्लॉक चौराहे पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह घटना हुई। पंप कर्मी विकास ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने 70 रुपये का पेट्रोल लिया और महज 50 रुपये दिए।
विज्ञापन


बाकी के रुपये मांगने पर उन्होेंने कहा कि पास के ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को बाकी के रुपये दे देंगे।  शुक्रवार सुबह भी दोनों युवक पेट्रोल लेने आए।

30 रुपये का पेट्रोल लिया और पैसे देकर जाने लगे। दोनों युवकों से उधार के 20 रुपये मांगे तो उन्होंने पिटाई कर दी और भाग गए। विकास, पंप मैनेजर के साथ खाना खाने चला गया इस दौरान बदमाश वापस आए और पंप पर मौजूद धर्मेंद्र व जितेंद्र से लूट की कोशिश की।

विरोध करने पर बदमाशों ने पंपकर्मियों से मारपीट की, इस दौरान पंप कर्मी भी बदमाशाें से भिड़ गए। मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि युवकों से पंप कर्मियों का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, युवकों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें