फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली में 18 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

Wed, 17 Apr 2019 01:08 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली में  एमटेक में डाटा इंजीनियरिंग, मोबाइल कंप्यूटिंग व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस  कोर्स करने का भी मौका मिलेगा। बीटेक पासआउट छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भेजने का आखिरी मौका 18 अप्रैल शाम पांच बजे तक उपलब्ध है। खास बात यह है कि एमटेक प्रोग्राम के इन कोर्स में दाखिले के लिए गेट या नॉन गेट आवेदक भी आवेदन भेज सकेंगे। एमटेक प्रोग्राम की कुल फीस साढ़े तीन लाख रुपये रहेगी। 

विज्ञापन


आईआईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिबक, एमटेक में नए कोर्स जोड़े गए हैं। इसमें  डाटा इंजीनियरिंग, मोबाइल कंप्यूटिंग ,इंफोरमेशन सिक्योरिटी व कम्यूनिकेशन व सिग्नल प्रोसेसिंग  व वीएलएसआई एंड एम्बेडिड सिस्टम व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शामिल है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा इंजीनियरिंग, मोबाइल कंप्यूटिंग,इंफोरमेशन सिक्योरिटी विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। जबकि  इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में वीएलएसआई एंड एम्बेडिड सिस्टम और कम्यूनिकेशन व सिग्नल प्रोसेसिंग विषय का विकल्प रहेगा। ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र के साथ छात्रों को 510 रुपये की फीस भी जमा करवानी पड़ेगी।  दाखिले के लिए परीक्षा व इंटरव्यू चार व मई को आयोजित होंगे। 

12,400 रुपये की प्रति महीना स्कॉलरशिप भी मिलेगी
एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए गेट और नॉन गेट दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगेअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से चयनित छात्रों को प्रति महीना 12,400 रुपये की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। यह स्कॉलरशिप कक्षा शुरू होने से लेकर 24 महीने तक मिलती रहेगी। इसके अलावा  दाखिले के लिए बीटेक प्रोग्राम में दस में से सात सीजीपीए या 65 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। एससी, एसटी,ओबीसी, दिव्यांग व सीडब्ल्यू वर्ग के छात्रों को सीजीपीए में छूट मिलेगी। ऐसे वर्ग के छात्रों को बीटेक प्रोग्राम में सात की बजाय छह सीजीपीए व 65 की बजाय 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें