फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय राम जिमखाना ने छह रन से जीता फाइनल

Tue, 17 Jun 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्स्ट इंदु शेखर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अभय राम जिमखाना ने रोमांचक तरीके से रमेश पाण्डेय क्रिकेट एकेडमी को छह रन से हरा कर अपने नाम कर लिया। बढि़या प्रदर्शन कर राजा खान मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


अभयराम जिमखाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 110 रनों का लक्ष्य दिया। यश गर्ग ने चौकों की झड़ी लगाते हुए 42 रन बनाए। विपक्षी टीम से सुमित और यश कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

हर्षित ने दो व कनिष्क ने एक विकेट झटका। जवाब में रमेश पांडेय एकेडमी की पूरी पारी लक्ष्य से 6 रन पहले ही 104 रनों पर ही सिमट गई। एकेडमी से राजा ने 42 रन, मयंक ने 13 रन और नदीम ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन


जिमखाना से सचिन और रवि ने दो-दो विकेट लिया। विजेता टीम को असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स राजीव त्यागी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

मास्टर क्रिकेट लीग : एनआईएस चार विकेट से जीता मैच
मास्टर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एनआईएस ने चार विकेट से मैच जीत लिया। सेंट मैरी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। अनमोल ने 30 रन, जय ने 15 रन और विनायक 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

एनआईएस से निर्मित और सृजन ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में एनआईएस से छह विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। एनआईएस से शुभांकर ने 27 रन, सिद्घार्थ ने 20 रन, शौर्य ने 17 रन और सृजन ने 21 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें