फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR में सड़क हादसे, 1 की मौत, 8 जख्मी

Mon, 16 Jun 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र में रविवार को इनोवा कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोगों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नैतिक (2) की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और गाड़ी को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एम-32, दिलशाद गार्डन निवासी विनोद कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, बेटा नैतिक, पिता पप्पू और मां राम प्यारी हैं।

शुक्रवार को विनोद को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। रविवार को चारों दिल्ली लौटे। बस से उतरकर पप्पू, रामप्यारी व मीनाक्षी घर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। नैतिक मीनाक्षी की गोद में था। जीटीबी फ्लाईओवर पर पीछे से आई इनोवा कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया।
विज्ञापन


इसके बाद कार रिक्शे को दूर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में परिवार के चारों सदस्यों के अलावा ई-रिक्शा का चालक घायल हो गया। सभी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां नैतिक की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा चालक और पप्पू को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं रामप्यारी व मीनाक्षी की हालत गंभीर बताई गई है। उनका इलाज चल रहा है। इधर, पप्पू ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने नैतिक के इलाज में लापरवाही बरती। समय पर इलाज शुरू नहीं करने से उसकी मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हासदा, 8 जख्मी
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात को एक टाटा-मैजिक और क्वांटो कार की टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

घायलों को ग्रेनो के आम्रपाली अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि सभी की हालत खतरे सब बाहर बताई गई। घटना मथुरा टोल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि बदरपुर के एकता विहार निवासी राकेश, साधना और राधिका एक क्वांटो कार में सवार होकर अयोध्या से दिल्ली के लिए आ रहे थे।

जबकि टाटा-मैजिक गाड़ी में सवार रुड़की निवासी अली, रायबरेली निवासी दिलीप और आगरा निवासी दीपक तथा राजू समेत पांच लोग सवार होकर मथुरा के लिए जा रहे थे। मथुरा टोल के पास क्वांटो कार और टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के आम्रपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सभी घायलों की हालत सामान्य है और कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों को दिल्ली तथा अन्य स्थानों पर शिफ्ट कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें