फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP वालिंटियर पर क्यों भड़की महिला अफसर

Thu, 19 Feb 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार में अफसरों को शंका की दृष्टि से देखा जा रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने और सीलबंद लिफाफे में शिकायत-सुझाव मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ एक्सपर्ट के नाते शामिल वालिंटियर्स आईएएस अधिकारियों पर उंगली उठा रहे हैं। अधिकारियों को आरएसएस की मास्टरनी तक कह रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर शाम महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग व भाषा मंत्री संदीप कुमार के विभाग का प्रजेंटेशन चल रहा था। प्रजेंटेशन में मंत्री के साथ एक आम आदमी पार्टी का वालिंटियर(एक्सपर्ट होने के नाते) बैठा था। जब महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी संभाल रही आईएएस अधिकारी सौम्या गुप्ता प्रजेंटेशन दी रही थीं। उसी के बीच में वहां मौजूद एक वालिंटियर ने उन्हें बीच में रोका।

सूत्र बताते हैं कि वालिंटियर ने सीधे शब्दों में यहां तक कह दिया कि आप-आरएसएस की मास्टरनी की तरह बात न करें। यह सुनते ही आईएएस अधिकारी भड़क गईं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वालिंटियर इस तरह की बात करेंगे तो मैं काम नहीं कर पाऊंगी। हालात बिगड़ता देखकर मंत्री संदीप कुमार ने मामला संभाला और फिर वालिंटियर को चुप कराया। उसके बार मामला रफा-दफा हुआ। मामले की सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने भी पुष्टि की है। हालांकि नई सरकार में कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें