फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP उम्मीदवार की पिटाई, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग इलाके में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मारपीट में आप प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी और उनके दो समर्थक घायल हो गए। अखिलेश पति त्रिपाठी की स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


आप पार्टी ने कांग्रेस के उम्मीदवार की पत्नी पर शराब बांटने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक शराब बांटने से रोकने पर कांग्रेसियों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी ने आप नेताओं पर पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात उत्तम नगर विधान सभा के आम आदमी पार्टी के समर्थकों पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि दर्जनों की संख्या में हमलावर कार पर सवार होकर आए थे। उन गाड़ियों में भाजपा के प्रत्याशी पवन शर्मा का स्टीकर लगा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वोटिंग से पहले यहां भी भिड़े कार्यकर्ता

इसके अलावा, नरेला इलाके में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय पर हमला कर दिया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशियों ने तीन को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की जमकर पिटाई भी की। कांग्रेस के प्रत्याशी का कहना है कि अपनी हार को देखकर विरोधी पार्टी बौखला गए हैं और उनपर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों की शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नूपुर शर्मा का प्रचार करने आया एक कार्यकर्ता पप्पू तिवारी (42) सड़क हादसे में जख्मी हो गया। उसे बिड़ला मंदिर के पास एकतेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसका एक पैर टूट गया है। पप्पू को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर मार्ग थाना पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें