फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जलभराव पर राजनीति: 'सरकारी दस्तावेजों को गायब कर रही भाजपा', AAP ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 03:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार नालों के डिसिल्टिंग से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज को नष्ट कर रही है। डिसिल्टिंग में भाजपा सरकार और उनके अधिकारियों ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जिसके चलते की इलाकों में भारी जलभराव हुआ। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार नालों के डिसिल्टिंग (गाद निकालने) से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज को नष्ट कर रही है। डिसिल्टिंग में भाजपा सरकार और उनके अधिकारियों ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

विज्ञापन

 
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'कल रक्षाबंधन पर भी लोगों को जलभराव का शिकार होना पड़ा, कई लोगों की जलभराव की वजह से मौत हुई है। ढाई साल के बच्चे की खुले हुए सीवर में डूबने से मौत हो गई। डिसिल्टिंग कराने में भाजपा सरकार और उनके अधिकारियों ने भयंकर भ्रष्टाचार किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इनके अधिकारियों ने पिछले साल भी डिसिल्टिंग की थर्ड पार्टी ऑडिट नहीं कराई और ना इस साल कराई है।'

उन्होंने कहा, 'मैंने आरटीई लगाकर पूछा कि मुख्य सचिव को जो मैंने पत्र लिखकर डिसिल्टिंग की थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी, उसका क्या हुआ? मेरी आरटीई के जवाब में मुख्य सचिव के ऑफिस ने बताया कि हमें ऐसा कोई पत्र मिला ही नहीं है। इसका मतलब है कि दिल्ली की भाजपा सरकार आधिकारिक दस्तावेजों को ग़ायब कर रही है।'
विज्ञापन


वहीं, 'सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर लिखा, लगता है अब दिल्ली सरकार नालों के डिसिल्टिंग से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज को नष्ट कर रही है। आरटीई के जवाब में सीएस ऑफिस ने कहा है कि उनको मेरे द्वारा भेजी गई डिसिल्टिंग और थर्ड पार्टी ऑडिट की शिकायत मिली ही नहीं। जिस पत्र की कॉपी मीडिया और सोशल मीडिया के पास है वो पत्र मुख्य सचिव को मिला ही नहीं ? ये तो सीधा कानूनी अपराध है।'

आप नेता ने कहा, 'दिल्ली में जलभराव कल हुआ था, कल लोगों की मौत हुई और प्रवेश वर्मा आज सड़कों पर जलभराव ढूंढने निकले हैं। प्रवेश वर्मा को आज उन लोगों के घरों पर जाना चाहिए, जिनकी कल मौत हो गई। उस बच्चे के घर जाना चाहिए, जिसकी खुले हुए सीवर में डूबने से मौत हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें