फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election: आप ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारक की सूची, लिस्ट में सिसोदिया से लेकर सुनीता केजरीवाल का नाम

Tue, 16 Apr 2024 05:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है। 
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गुजरात में प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन और जमानत पर बाहर आए सांसद संजय सिंह व सुनीता केजरीवाल के नाम शामिल हैं। साथ ही, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन व इमरान हुसैन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

गुजरात के लिए जारी किए गए 40 स्टार प्रचारकों में राजूभाई सोलंकी, भगवंत मान, सांसद डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, पंकज गुप्ता, अमन अरोड़ा, गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी, हेमंत खावा, सुधीर वघानी, अल्पेश कथीरिया, राजू भाई सौलंकी, जगमालभाई वाला, ज्वेल वासरा, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, मनोज सोरठिया, सागरभाई रबारी, प्रवीण राम, युवराज सिंह जडेजा, राजू करपड़ा, चेतन रावल, गौरी देसाई, करशन भद्रका बापू, रेशमबेन पटेल, नरेश पूनाभाई बरिया, निरंजन वसावा, राधिका राठवा, पंकज पटेल, जयेश संगाडा और राम धडुक के नाम भी शामिल हैं। 

आप को गठबंधन में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से भरूच और भावनगर की दो सीटें मिली हैं। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं। आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात में सात मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से पार्टी में अचानक से सुनीता केजरीवाल की भूमिका बेहद अहम हो गई है। वो इन दिनों केजरीवाल द्वारा जेल से जारी संदेश को भी पढ़ती हुई नजर आती हैं। इससे पहले रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आयोजित रैली में भी वह संबोधन करती हुई दिखाई दी थीं। हाल ही में दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों ने उनसे घर पर जाकर मुलाकात की और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें